कांकेर , मई 11 -- छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के गढ़िया पहाड़ स्थित मेलाभाठा के रियासतीकालीन कंकालीन मंदिर परिसर में सोमवार को 'सोमनाथ संवाद' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिव भक्तों, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम का राष्ट्रीय प्रसारक के माध्यम से सीधा प्रसारण भी किया गया, जिसे श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक देखा और सुना। आयोजन के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में नजर आया और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही।

इस अवसर पर कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद भोजराज नाग, विधायक आशाराम नेताम, नगर पालिका अध्यक्ष अरुण कौशिक, उपाध्यक्ष उत्तम यादव सहित भारतीय जनता पार्टी के कई जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत कथक कला आंगन की कलाकारों ने शिव स्तोत्रम् पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुति दी, जिसने उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया।

कार्यक्रम के दौरान जिला प्रशासन की ओर से विरासत संरक्षण विषय पर विशेष संगोष्ठी का आयोजन भी किया गया। संगोष्ठी में ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण और संवर्धन को लेकर विस्तृत चर्चा की गयी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित