कांकेर , दिसंबर 14 -- जगदलपुर से रायपुर जा रहे एक सराफा व्यापारी के साथ कांकेर जिले में मनीष ट्रेवल्स की बस में लाखों रुपये की चोरी की घटना सामने आई है। पीड़ित व्यापारी के अनुसार, उसके झोले में करीब 30 लाख रुपये नकद रखे हुए थे। यह घटना कांकेर थाना क्षेत्र के माकड़ी इलाके में घटित हुई, जब बस कुछ देर के लिए रुकी थी।
पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, व्यापारी यात्रा के दौरान बस रूकने पर कुछ देर के लिए नीचे उतरा था। इसी दौरान बस में रखे उसके झोले से बड़ी रकम चोरी हो गई। घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते पर पुलिस मौके पर पहुंची और प्रारंभिक जांच शुरू की। पुलिस ने बस में सवार यात्रियों से पूछताछ की, साथ ही बस के चालक और परिचालक से भी जानकारी ली। आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित