श्रीनगर , दिसंबर 05 -- जम्मू-कश्मीर पुलिस की राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) ने शुक्रवार को दो जगहों पर छापेमारी की। यह छापेमारी श्रीनगर के नौगाम इलाके में अक्टूबर में सामने आए जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के धमकी भरे पोस्टरों के सिलसिले में की गई है।

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने पहले जैश-ए-मोहम्मद के एक बड़े अंतरराज्यीय सफेदपोश आतंकी मॉड्यूल अंसार गजवतुल हिंद (एजीएच) का भंडाफोड़ किया और माना जाता है कि यह लाल किला विस्फोट में शामिल था।

लाल किला विस्फोट मामले की जांच से संकेत मिला कि इस घटना को उसी "अंतरराष्ट्रीय एवं अंतरराज्यीय" मॉड्यूल ने अंजाम दिया था। अधिकारियों ने बताया कि एसआईए, जिसने हाल ही में जम्मू-कश्मीर पुलिस से जैश पोस्टर मामले की जांच अपने हाथ में ली है, श्रीनगर और गंदेरबल जिलों में छापेमारी कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित