रायसेन , दिसंबर 28 -- मध्यप्रदेश में रायसेन कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा के नाम से अज्ञात व्यक्ति द्वारा फर्जी फेसबुक आईडी बनाए जाने का मामला सामने आया है। इस फर्जी आईडी से कई लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी जा रही है।
मामले की जानकारी मिलते ही कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने पब्लिक रिलेशन ऑफिसर के माध्यम से आम जनता से अपील की है कि ऐसी किसी भी फ्रेंड रिक्वेस्ट को स्वीकार न करें। उन्होंने स्पष्ट किया है कि यह आईडी उनकी नहीं है।
कलेक्टर के नाम से फर्जी आईडी बनाकर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजने का मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और किसी भी प्रकार की व्यक्तिगत जानकारी साझा न करने की सलाह दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित