लखनऊ , फरवरी 23 -- लखनऊ के आशियाना थाना क्षेत्र में रिश्तों को झकझोर देने वाली सनसनीखेज घटना सामने आई है। जहां एक कलयुगी युवक ने विवाद के बाद अपने ही पिता की गोली मारकर हत्या कर दी और साक्ष्य छिपाने के लिए शव के टुकड़े कर ड्रम में छिपा दिया। पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार थाना आशियाना में गुमशुदगी संख्या 06/26 के तहत मानवेंद्र सिंह पुत्र सुरेंद्र पाल सिंह, निवासी एल-91 सेक्टर-एल, आशियाना, लखनऊ के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने गुमशुदा व्यक्ति के 21 वर्षीय पुत्र अक्षत प्रताप सिंह से गहन पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि 20 फरवरी को सुबह करीब 4:30 बजे किसी बात को लेकर पिता-पुत्र के बीच विवाद हुआ था। इसी दौरान आवेश में आकर उसने अपने पिता को गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित