देहरादून , अप्रैल 01 -- राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तराखण्ड के प्रदेश अध्यक्ष अरुण पांडे ने कर्मचारियों का मार्च माह का वेतन शीघ्रातिशीघ्र निर्गत करने सम्बन्धित वित्त विभाग के आदेश का स्वागत किया है।
बुधवार को यहां जारी एक विज्ञप्ति में श्री पाण्डेय ने बताया कि 31 मार्च 2026 को वित्त विभाग द्वारा प्रदेश के कार्मिकों को मार्च का वेतन शीघ्र अति शीघ्र निर्गत किए जाने के लिए समस्त संबंधित को आदेश जारी किया गया है। जिसमें यह व्यवस्था है कि विधानसभा द्वारा वर्ष 2026-27 पारित बचत की व्यवस्था के अनुरूप, बजट जारी होने की प्रत्याशा में समस्त कार्मिकों के माह मार्च 2026 का वेतन आहरित कर उपलब्ध करा दिया जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित