बैतूल , दिसंबर 22 -- मध्यप्रदेश के बैतूल जिले का यातायात विभाग कर्मचारियों की कम से जूझ रहा है।

ट्रैफिक पुलिस विभाग में 61 पद स्वीकृत होने के बावजूद मैदान में महज 22 जवान ही तैनात हैं। वर्षों से भर्ती प्रक्रिया पूरी नहीं होने के कारण बहुत से पद रिक्त पड़े हैं, जिसका असर शहर और जिले की यातायात व्यवस्था पर साफ दिखाई दे रहा है। आंकड़ों के मुताबिक ट्रैफिक विभाग में निरीक्षक का 1 पद, सूबेदार के 2, उप निरीक्षक के 3, सहायक उप निरीक्षक के 8, प्रधान आरक्षक के 7 और आरक्षक के 40 पद स्वीकृत हैं। लेकिन वर्तमान स्थिति बेहद चिंताजनक है। निरीक्षक का पद पूरी तरह खाली है। सूबेदार और उप निरीक्षक का केवल 1-1 पद भरा हुआ है। सहायक उप निरीक्षक के 8 में से सिर्फ 5 पदों पर तैनाती है। सबसे ज्यादा कमी आरक्षक वर्ग में है, जहां 40 पदों के मुकाबले केवल 7 आरक्षक ही कार्यरत हैं। इसके अलावा 2 महिला आरक्षक और 1 चालक सहित कुल 22 कर्मी पूरे जिले की यातायात व्यवस्था संभाल रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित