सुलिया (कर्नाटक) , अप्रैल 13 -- कर्नाटक में दक्षिण कन्नड़ जिले के सुलिया तालुक के पेराजे के पास एक रिहायशी इलाके में एक जंगली हाथी एक खुले कुएं में गिर गया जिसके बाद वन विभाग, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाओं द्वारा एक बड़ा बचाव अभियान चलाया गया।
यह घटना रविवार देर रात पेराजे के पास कालचरपे में घटी, जब भोजन की तलाश में जंगल के किनारे से गुजरते समय हाथी का संतुलन बिगड़ गया और वह एक गहरे कुएं में गिर गया। घटनास्थल से हाथी की आवाजें सुनकर स्थानीय लोगों ने सोमवार सुबह फंसे हुए जानवर को ढूंढ निकाला।
सूचना मिलते ही वन अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू कर दिया। कुआं गहरा है और उसमें पानी नहीं है ।गहराई की वजह से हाथी बाहर नहीं निकल पा रहा है और अंदर ही संघर्ष करता नजर आ रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित