बेंगलुरु , दिसंबर 22 -- कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने सोमवार को राज्य में चल रही नेतृत्व की चर्चा को मामूली बताते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति पार्टी से बड़ा नहीं है और कोई भी निर्णय लेने का अधिकार केवल राहुल गांधी और पार्टी आलाकमान के पास है।
श्री सिद्दारमैया ने संवाददाताओं से बातचीत में इस टिप्पणी के जरिए व्यक्तियों के बजाय पार्टी अनुशासन पर जोर देते हुए अटकलों पर विराम लगाने की कोशिश की और इसी के साथ यह संकेत भी दे दिया कि कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी की राह सार्वजनिक बहस से तय नहीं होगी, बल्र्कि इसका फैसला पार्टी पदाधिकारी करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित