बेंगलुरु , मार्च 05 -- कर्नाटक के तीन टेनिस खिलाड़ियों सृष्टि किरण, पद्मप्रिया रमेश कुमार और पुनीत मनोहर को 29 मार्च से 10 अप्रैल तक श्रीलंका के कोलंबो में होने वाली आईटीएफ एशिया अंडर-14 डेवलपमेंट चैंपियनशिप 2026 फाइनल्स में भारत के प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना गया है।
इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में एशिया की अग्रणी अंडर-14 प्रतिभाएं प्रतिस्पर्धा करती है। इस बार भारतीय टीम में चार में से तीन स्थान कर्नाटक के खिलाड़ियों ने हासिल किए हैं। सृष्टि किरण और पद्मप्रिया रमेश कुमार लड़कियों की श्रेणी में प्रतिस्पर्धा करेंगी, जबकि पुनीत मनोहर को पंजाब के तनिश नंदा के साथ लड़कों की लाइनअप में नामित किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित