दावणगेरे (कर्नाटक) , मार्च 21 -- जनता दल (एस) ने कर्नाटक विधानसभा के दावणगेरे साउथ उपचुनाव में एनडीए उम्मीदवार श्रीनिवास दासकरियप्पा को समर्थन देते हुए इसे वंशवाद और धनबल के खिलाफ प्रतीकात्मक लड़ाई बताया है।

इस उपचुनाव में भाजपा ने अपेक्षाकृत नए चेहरे को मैदान में उतारकर इस सीट को सत्तारूढ़ कांग्रेस से छीनने की कोशिश की है।

कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष श्री विजयेंद्र येदियुरप्पा ने दावा किया कि मतदाता "जनविरोधी" कांग्रेस सरकार से बदलाव चाहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि लंबे समय तक इस सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले दिवंगत शामनूर शिवशंकरप्पा की अनुपस्थिति से क्षेत्र की राजनीतिक समीकरण बदल गए हैं और मुस्लिम समुदाय को अधिक राजनीतिक स्वतंत्रता मिली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित