लखनऊ , फरवरी 01 -- उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि संसद में प्रस्तुत यह बजट करोड़ों देशवासियों की आशाओं, आकांक्षाओं और महत्वाकांक्षाओं को साकार करने वाला है। उन्होंने कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के सपने को मजबूती प्रदान करेगा और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को नई गति देगा।
रविवार को ब्रजेश पाठक ने बताया कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत बजट सर्वस्पर्शी, सर्वसमावेशी और विकासोन्मुखी है, जिसमें समाज के हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। उन्होंने कहा कि बजट में उत्तर प्रदेश के लिए भी विशेष प्रावधान किए गए हैं, जिससे प्रदेश के विकास को और गति मिलेगी।
पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में प्रस्तुत यह बजट इस बात का प्रमाण है कि विकसित और आत्मनिर्भर भारत केवल नारा नहीं, बल्कि सरकार का स्पष्ट संकल्प है। यह बजट ऐसे भारत के निर्माण का विजन प्रस्तुत करता है, जो वैश्विक स्तर पर हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित