बैतूल , जनवरी 13 -- मध्यप्रदेश की बैतूल पुलिस ने 9.84 करोड़ रुपए की संगठित साइबर ठगी और अवैध ऑनलाइन बेटिंग नेटवर्क के मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
इस कार्रवाई के साथ ही मामले में अब तक कुल 11 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
पुलिस के अनुसार कल गिरफ्तार किए गए आरोपियों में अजय उर्फ डैडी और मुस्तफा उर्फ गरीब शामिल हैं, जो उज्जैन जिले के बड़नगर के निवासी हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित