गुरुग्राम , दिसंबर 17 -- कौशल और उच्चशिक्षा क्षेत्र की इकाई करियर247 ने कोटक एसकेवाई बैंकर्स प्रोग्राम के तहत युवाओं को बैंकिंग सेवा कौशल में प्रशिक्षित करने के लिए कोटक महिंद्रा बैंक के साथ अनुबंध किया है। करियर247 अड्डा एडूकेशन की इकाई है।
इस कार्यक्रम के तहत युवाओं को बैंकों के रिलेशनशिप मैनेजर (वीआरएम) की भूमिका का कौशल प्रदान किया जाएगा। कंपनी की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि इस कार्यक्रम में इच्छुक अभ्यर्थियों को वर्चुअल माध्यम से ग्राहकों से संबंध स्थापित करने और और उसको संभालने का कौशल प्रादन किया गया है। इसमें डिजिटल चैनलों के माध्यम से पर्सनलाइज़्ड बैंकिंग अनुभव प्रदान करने की भूमिका भी प्रशिक्षण होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित