भरतपुर , फरवरी 18 -- राजस्थान में धौलपुर के निहालगंज थाना क्षेत्र में अंबेडकर कॉलोनी में बुधवार को अब्दुलपुर गांव के सरकारी अस्पताल में कार्यरत एक कंपाउंडर ने फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि उदल सिंह (40) ने अपने घर रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। पुलिस ने शव जिला अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। हादसे के दौरान मृतक की पत्नी घर पर नही थी वह दिल्ली में एक शादी समारोह में शामिल होने गई हुई थी, लेकिन घर पर बेटा मौजूद था। मृतक की पत्नी के दिल्ली से लौटने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित