कवर्धा , मार्च 28 -- छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कबीरधाम जिले में आयोजित अंतर्राज्यीय दिशा दर्शन भ्रमण कार्यक्रम के तहत स्वसहायता समूह की महिलाओं के दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार, लोहारा और कवर्धा विकासखंड से कुल 40 महिलाएं इस भ्रमण में शामिल हैं, जो मध्यप्रदेश के मंडला, बिछिया और जबलपुर में संचालित विभिन्न रोजगारपरक गतिविधियों का अवलोकन करेंगी।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है और इस प्रकार के अध्ययन भ्रमण से उन्हें नए अवसरों की जानकारी मिलती है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह भ्रमण महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगा तथा वे अर्जित अनुभवों के आधार पर अपने क्षेत्रों में स्वरोजगार के नए आयाम स्थापित करेंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित