वाराणसी , दिसंबर 11 -- कोडीन युक्त प्रतिबंधित कफ सिरप की तस्करी के मामले में वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस ने मुख्य आरोपी शुभम जायसवाल पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।

फरार चल रहे शुभम जायसवाल की तलाश में वाराणसी, सोनभद्र, जौनपुर और चंदौली पुलिस के साथ-साथ विशेष जांच टीम (एसआईटी), स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और एंटी नारकोटिक्स सेल की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

इस गिरोह के एक अन्य प्रमुख सदस्य झारखंड (रांची) की शैली ट्रेडर्स के मालिक भोला प्रसाद को सोनभद्र पुलिस ने कुछ दिन पहले कोलकाता से गिरफ्तार किया था। भोला प्रसाद शुभम जायसवाल के पिता हैं और इस अवैध कारोबार को लंबे समय से चला रहे थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित