मुंबई , मार्च 01 -- कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी दो दिनों के मुंबई दौरे के बाद रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात और प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता के लिए दिल्ली रवाना हो गये हैं।

कनाडा के प्रधानमंत्री कार्नी का 2 मार्च का कार्यक्रम सुबह 9 बजे विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर के साथ द लीला पैलेस में बैठक से शुरू होगा। इसके बाद सुबह 10.30 बजे हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत होगी। उसी जगह पर सुबह 11.40 बजे समझौता ज्ञापन (एमओयू) और प्रेस बयान होने हैं।

बाद में दिन में दोपहर 1.50 बजे दोनों नेता भारत मंडपम में भारत-कनाडा के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों के (सीईओ) फोरम में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री कार्नी शाम 6 बजे रवाना होंगे। उनका यह दौरा भारत-कनाडा संबंधों के सामान्य होने के एक अहम मोड़ पर हो रहा है, जो कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के शासनकाल में बिगड़ गए थे।

प्रधानमंत्री कार्नी को रविवार को दोपहर मुंबई का अपना दो दिन का दौरा खत्म करने के बाद ताजमहल पैलेस होटल से निकलते देखा गया, जिसके बाद वह नयी दिल्ली के लिए छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित