दोहा , मार्च 02 -- कतर की सरकारी तेल कंपनी कतरएनर्जी ने उसके दो संयंत्रों पर हमलों के बाद तरल प्राकृतिक गैस (एलएनजी) का उत्पादन रोक दिया है।

इजरायल और ईरान का संयुक्त हमलों के जवाब में ईरान ने पश्चिम एशिया में जिन देशों पर हमले किये हैं उनमें कतर भी शामिल है।

कंपनी ने सोमवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि कतर के रस लाफान औद्योगिक शहर और मेसाइद औद्योगिक शहर में उसके 'परिचालनरत संयंत्रों पर हमलों के कारण' कतर एनर्जी ने एलएनजी और संबंधित उत्पादों का उत्पादन रोक दिया है।

कतरएनर्जी कतर की सरकारी पेट्रोलियम कंपनी है, जो अन्वेषण, उत्पादन शोधन, परिवहन एवं भंडारण समेत पेट्रोलियम से संबंधित हर प्रकार के व्यवसाय में शामिल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित