चंडीगढ़ / नयी दिल्ली , दिसंबर 17 -- पंजाब के राज्यपाल तथा चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, मनोहर लाल खट्टर तथा गजेंद्र सिंह शेखावत से भेंट कर पंजाब एवं चंडीगढ से जुड़े प्रमुख मुद्दों को लेकर चर्चा की।

इन मुलाकातों के दौरान पंजाब और चंडीगढ़ से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। इनमें अवसंरचना विकास, शहरी नियोजन, सड़क संपर्क, जनकल्याणकारी पहल तथा केंद्र, राज्य और चंडीगढ़ प्रशासन के बीच समन्वित प्रयासों से संबंधित मुद्दे प्रमुख रहे।

श्री कटारिया ने सतत विकास, बेहतर नागरिक सुविधाओं तथा जारी और प्रस्तावित परियोजनाओं के त्वरित क्रियान्वयन की आवश्यकता पर बल दिया, ताकि क्षेत्र के नागरिकों को अधिकतम लाभ सुनिश्चित किया जा सके।

इस अवसर पर संसद भवन में केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू तथा राज्यसभा सांसद श्री सतनाम सिंह संधू ने पंजाब के राज्यपाल का स्वागत किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित