पटना, मार्च 16 -- बिहार के कृषि मंत्री राम कृपाल यादव ने सोमवार को कहा कि राज्य को कृषि क्षेत्र में अग्रणी बनाने के संकल्प के साथ राज्य सरकार किसानों को कटाई के बाद प्रबंधन के लिए निरंतर सशक्त कर रही है।
श्री यादव ने आज बयान जारी कर कहा कि बिहार की जलवायु और यहां की विविध फसलों जैसे टमाटर, प्याज, मिर्च, फूलगोभी, पत्तागोभी, करेला, हल्दी, मशरूम आदि के लिए उपयोगी सोलर क्रॉप ड्रायर एक क्रांतिकारी समाधान के रूप में उभर रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित