नयी दिल्ली , मार्च 09 -- सरकार ने सोमवार को बताया कि मध्य प्रदेश राज्य टाइगर स्ट्राइक फोर्स (एमपी एसटीएसएफ) ने केंद्रीय वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो (डब्ल्यूसीसीबी) के सहयोग एक अभियान चला कर सरीसृप तस्करों के एक गिरोह के मुख्य सरगना को कानपुर जिले में गिरफ्तार किया है।

मध्य प्रदेश में कछुओं और घड़ियालों के अंतरराष्ट्रीय अवैध व्यापार से जुड़े तीन मामलों में गिरफ्तार वांछित आरोपी तारक नाथ घोष पिछले आठ साल से फरार चल रहा था। उसके खिलाफ तीन अलग-अलग अदालतों ने गिरफ्तारी वारंट जारी किये थे।

पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने सोमवार को एक विज्ञप्ति में यह जानकारी देते हुए कहा कि तारक नाथ घोष का गिरोह उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, बिहार, ओडिशा, तमिलनाडु, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों में फैला हुआ है। शक है कि उसका नेटवर्क भारत के अलावा बंगलादेश, थाईलैंड, म्यांमार और सिंगापुर तक फैला हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित