दिल्ली , मार्च 24 -- पश्चिम एशिया संकट के कारण उत्पादन और आपूर्ति श्रृंखला बाधित होने से अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत ढाई प्रतिशत से ज्यादा बढ़ी।
कच्चे तेल के मानक लंदन के ब्रेंट क्रूड का मार्च वायदा 2.56 प्रतिशत ऊपर 102.50 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। अप्रैल का अमेरिकी क्रूड वायदा भी 3.19 प्रतिशत ऊपर है।
पश्चिम एशिया में जारी ईरान युद्ध से कच्चे तेल की कीमतों में उछाल देखा जा रहा है। इस युद्ध के कारण एक तरफ उत्पादन में कमी आयी है और दूसरी तरफ आपूर्ति श्रृंखला बाधित हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित