भीलवाड़ा , अप्रैल 03 -- राजस्थान में भीलवाडृा जिले के रायला थाना क्षेत्र में अजमेर-भीलवाड़ा राजमार्ग पर शुक्रवार को एक कंटेनर के पलटने से चालक की मौत हो गयी।
पुलिस सू्त्रों ने बताया कि हरियाणा के जींद जिले के छातर निवासी रणवीर जाट (50) ट्रक कंटेनर लेकर पंजाब से मालेगांव की ओर जा रहा था। सुबह करीब पांच बजे लांबिया टोल प्लाजा से पहले एक होटल के नजदीक चालक अचानक संतुलन खो बैठा। बेकाबू हुआ कंटेनर सड़क से उतरकर पलट गया, जिससे रणवीर की मौके पर ही मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित