औरैया , दिसम्बर 27 -- उत्तर प्रदेश में औरैया जिले के सहायल क्षेत्र में युवक की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले का पुलिस ने मात्र 48 घंटे के भीतर सफल अनावरण करते हुये मृतक के साढ़ू व साथी को आलाकत्ल व मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार कर लिया। हत्या की वजह प्रेम संबंध और रंजिश बताई जा रही है।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने शनिवार को यहां बताया कि बीती 25 दिसंबर को थाना सहायल क्षेत्र के ग्राम पूर्वबक्शा में सड़क किनारे एक युवक का शव मिला था जिसकी शिनाख्त पिन्टू कुमार उर्फ सतीश पुत्र देवेन्द्र सिंह निवासी फतेहपुर, सहार के रूप में हुई थी। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस अधीक्षक द्वारा टीमों का गठन कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई थी।
उन्होने बताया कि शनिवार सुबह करीब सात बजे, सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने सबलपुर नहर पुलिया के पास से दो संदिग्धों को हिरासत में लिया। पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान अभिषेक उर्फ दीपक कुमार राजपूत और गौरव कठेरिया के रूप में हुई। कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। मुख्य अभियुक्त अभिषेक ने पुलिस को बताया कि मृतक पिन्टू रिश्ते में उसका दूर का साढू लगता था और उसी ने अभिषेक की शादी कराई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित