औरंगाबाद , मार्च 27 -- बिहार में औरंगाबाद जिले के हसपुरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह एक युवक ने अपने परिवार के तीन सदस्यों की गला रेतकर हत्या कर दी और आत्महत्या करने का प्रयास किया।

दाउदनगर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अशोक कुमार दास ने बताया कि आज सुबह खुटहन गांव निवासी अमन पाल ने अपने बड़े भाई के तीन बच्चों अनीश (10 ),आयुष (07) और अनुष्का (05) की गला रेतकर उस समय हत्या कर दी जब वह अपने कमरे में खेल रहे थे। घटना के बाद अमन पाल ने गला काटकर आत्महत्या करने का प्रयास किया।इस क्रम में वह घायल हो गया। अमन पाल को पुलिस की निगरानी में उपचार के लिए पटना रेफर किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित