पटना , अप्रैल 07 -- जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के प्रदेश प्रवक्ता हिमराज राम एवं परिमल कुमार ने मंगलवार को कहा कि अगले पांच साल में पचास लाख करोड़ की निवेश योजनाओं के साथ बिहार तेजी से औद्योगिक विकास की ओर बढ़ चला है और शीघ्र ही राज्य की तस्वीर बदलने वाली है।

जदयू के प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दूरदर्शी नेतृत्व और सुशासन की नीति के चलते बिहार अब देश के उभरते हुए औद्योगिक केंद्र के रूप में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रहा है। उन्होंने कहा कि उद्योग विभाग ने अगले पाँच वर्षों में 50 लाख करोड़़ रुपये के निवेश और एक करोड़़़ युवाओं को रोजगार देने का महा-संकल्प लिया है, वह प्रदेश के आर्थिक विकास को एक नई दिशा देगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित