नयी दिल्ली , मार्च 02 -- औद्योगिक उत्पादन सूचकांक के आधार पर जनवरी 2026 में देश की औद्योगिक उत्पादन वृद्धि दर 4.8 प्रतिशत रही। जनवरी के आंकड़े दर्शाते हैं कि घरेलू औद्योगिक क्षेत्रों में गत वर्ष अक्टूबर के बाद जो तेज उछाल आया था वह नये वर्ष में कुछ शांत हो गया है।

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय की ओर से त्वरित अनुमानों के आधार पर सोमवार को जारी जनवरी के औद्योगिकी उत्पादन सूचकांक के अनुसार, चालू वित्त वर्ष के पहले 10 महीने में अप्रैल-जनवरी 2025-26 के दौरान औद्योगिकी उत्पादन सालाना आधार पर कुल मिलाकर 4.4 प्रतिशत बढ़ा है।

दिसम्बर 2025 में औद्योगिक वृद्धि आठ प्रतिशत और नवंबर में 6.7 प्रतिशत थी। अक्टूबर में औद्योगिक उत्पादन सालाना आधार पर सितंबर के 4.6 प्रतिशत से घटकर 0.4 प्रतिशत पर आ गया था जो 14 महीने का न्यूनतम स्तर था।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, जनवरी 2026 में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि दर 4.8 प्रतिशत और बिजली उत्पादन क्षेत्र की वृद्धि 5.1 प्रतिशत रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित