नयी दिल्ली , फरवरी 12 -- ओशो के संदेशों काे आम लोगों तक पहुंचाने तथा श्रद्धा और आत्मचिंतन पर जोर देते हुए गुरूवार को यहां ओशो धाम में 'डिसाइपल डे' मनाया गया। यह ओशो की प्रथम शिष्या और प्रथम सचिव मां योग लक्ष्मी की जयंती के उपलक्ष्य में समर्पित है।
ओशो धाम की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में बताया गया कि इस मौके पर साधक और ध्यानकर्ता एकत्र हुए और उनके जीवन को समर्पण, विश्वास और गुरु के साथ पूर्ण सामंजस्य के जीवंत उदाहरण के रूप में नमन किया। प्रातःकाल राशिद मैक्सवेल की पुस्तक "द ओनली लाइफ" का वाचन और साझा सत्र आयोजित किया गया, जिसमें मां लक्ष्मी और ओशो के दृष्टिकोण के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता की यात्रा पर प्रकाश डाला गया। विभिन्न सत्रों के दौरान प्रतिभागियों ने इस बात पर मनन किया कि एक सच्चा शिष्य होना वास्तव में क्या है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित