हैदराबाद , मार्च 20 -- ल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने शुक्रवार को तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में स्थित पार्टी मुख्यालय दारुस्सलाम में एक विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया। इसका मकसद एक अप्रैल से शुरू होने वाले मतदाता सूची संशोधन प्रक्रिया में मतदाताओं की सहायता करना है।

श्री ओवैसी ने इस अवसर पर कहा कि हेल्प डेस्क की स्थापना मतदाताओं को 2002 की मतदाता सूची के अनुरूप अपने विवरण को सत्यापित करने, सुधारने और अपडेट करने में सुविधा प्रदान करने के लिए की गई है।

एआईएमआईएम अध्यक्ष ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य मतदाताओं की जानकारी की सटीक 'मैपिंग' सुनिश्चित करना और पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में अपना नाम शामिल करने में मदद करना है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षित प्रतिनिधि सहायता चाहने वाले व्यक्तियों को उनके मतदाता विवरण के साथ मार्गदर्शन और सहायता प्रदान करने के लिए केंद्र पर उपलब्ध रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित