श्रीगंगानगर , अप्रैल 11 -- ाजस्थान में हनुमानगढ़ जिले के गोलूवाला थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 62 पर कैंचियां के नजदीक ओवरब्रिज पर कार तथा ट्रक में आमने-सामने की टक्कर होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।

गोलूवाला थाना अधीन कैंचियां पुलिस चौकी के प्रभारी सब इंस्पेक्टर लालबहादुर चंद्र ने बताया कि मृतक की पहचान शंकरलाल (45) निवासी गांव गणेशगढ थाना लालगढ़ जाटान श्रीगंगानगर के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि परसों गुरुवार रात को श्रीगंगानगर-सूरतगढ़ रोड नेशनल हाईवे 62 पर कैंचियां चौराहा पर ओवरब्रिज के सूरतगढ़ की तरफ ढलान पर ट्रक तथा कार में आमने-सामने की टक्कर हो गई।कार चला रहा शंकरलाल बुरी तरह से जख्मी हो गया। उसे श्रीगंगानगर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया, जिसकी कल शुक्रवार को मृत्यु हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित