भोपाल , फरवरी 12 -- मध्यप्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड, भोपाल के माध्यम से "रुक जाना नहीं" योजना सहित विभिन्न ओपन स्कूल योजनाओं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। विद्यार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.mpsos.nic.in पर अपना परीक्षा परिणाम देख सकते हैं।

इन योजनाओं के माध्यम से प्रदेश के हजारों ऐसे विद्यार्थियों को दोबारा परीक्षा देने का अवसर मिला, जो मुख्य परीक्षाओं में अनुत्तीर्ण हो गए थे। दिसंबर 2025 में आयोजित "रुक जाना नहीं" योजना की परीक्षा में कक्षा 10वीं के 16 हजार 356 तथा कक्षा 12वीं के 23 हजार 847 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। परीक्षाएं 15 दिसंबर 2025 से 6 जनवरी 2026 तक आयोजित की गई थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित