नयी दिल्ली , मार्च 21 -- प्रसिद्ध ओडिसी नृत्यांगना मधुमिता राउत का शनिवार सुबह हृदयाघात के कारण निधन हो गया।
वह मायाधर राउत की पुत्री थीं, जिन्होंने शास्त्र आधारित ज्ञान के माध्यम से 1950 के दशक में ओडिसी नृत्य के पुनरुद्धार में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। ओडिसी नृत्य को बढ़ावा देने के लिए राउत को कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार और सम्मान प्राप्त हुए थे।
मधुमिता राउत ने भारत, आयरलैंड, इंग्लैंड, स्कॉटलैंड, नीदरलैंड, जर्मनी, बेल्जियम, हंगरी, ऑस्ट्रिया, स्पेन, मोरक्को, फ्रांस, पुर्तगाल, जापान और अमेरिका के प्रमुख नृत्य समारोहों में भाग लिया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित