गुरुग्राम , फरवरी 08 -- मैंग्रोव भारत के सबसे प्रभावी प्राकृतिक जलवायु सुरक्षा कवचों में से हैं जो तटीय समुदायों की रक्षा करते हैं, कार्बन अवशोषण करते हैं और जैव विविधता को सहारा प्रदान करते हैं लेकिन मानवीय गतिविधियों से इन्हें काफी नुकसान हो रहा है।

बोतल बंद पानी के कारोबार से जुड़ी कंपनी सिग्नेचर पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर अपनी काॅरपोरेट सामाजिक जिम्मेदारी के तहत ओडिशा में 62 एकड़ क्षतिग्रस्त मैंग्रोव भूमि के पुनर्स्थापन में सहायता कर रही है। कंपनी 30,000 से अधिक पौधे लगाकर पाँच तटीय गाँवों का कायाकल्प कर चुकी है।

रूट फॉर मैंग्रोव्स के माध्यम से कंपनी मैंग्रोव पुनर्जनन के प्रति जागरूकता और कार्रवाई को बढ़ावा देकर सजग जीवन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को निरंतर आगे बढ़ा रही है। कंपनी ने लोगों को पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक बनाने और इस तरह की गतिविधियों को संगीत के जरिये बढ़ावा देने की मुहिम के तहत शनिवार शाम गुरूग्राम में अपने अनोखे कॉन्सर्ट श्रृंखला रूट फॉर मैंग्रोव्स को गुरुग्राम के लीजर वैली ग्राउंड में गायक अरमान मलिक के शो का आयोजन किया । यह कॉन्सर्ट भारत में मैंग्रोव पुनर्जनन के समर्थन हेतु लाइव संगीत को सार्थक कार्रवाई के साथ जोड़ता है।रूट फॉर मैंग्रोव्स एक रोमांचक म्यूज़िक फेस्टिवल है और ओडिशा में किए जा रहे उस सार्थक कार्य का उत्सव है। ट्राइबवाइब एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित और प्रचारित इस कॉन्सर्ट ने उच्च-ऊर्जा प्रदर्शनों को जलवायु लचीलापन और सजग जीवन के सशक्त संदेश के साथ जोड़ते हुए इस श्रृंखला को आगे बढ़ाया।

अरमान मलिक ने मंच पर अपनी कई चार्ट-टॉपिंग हिट्स और प्रशंसकों की पसंदीदा प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। यह प्रस्तुति केवल मनोरंजन से बढ़कर थी-यह कार्रवाई का आह्वान थी, जिसने प्रशंसकों को याद दिलाया कि संगीत में मंच से परे परिवर्तन को प्रेरित करने की शक्ति होती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित