भुवनेश्वर , अप्रैल 18 -- वन्यजीव संरक्षण के एक दुर्लभ मामले में, ओडिशा के भद्रक जिले के बोंथ ब्लॉक के अंतर्गत छयाल सिंह क्षेत्र के ग्रामीणों ने एक एल्बिनो सांप को बचाया और उसे सुरक्षित रूप से वन अधिकारियों को सौंप दिया।

शुक्रवार को स्थानीय लोगों ने इस सांप को देखा औऱ इसे सावधानीपूर्वक पकड़ लिया। बाद में उन्होंने इस सांप को वन विभाग के सुपुर्द कर दिया।

सहायक वन संरक्षक की सलाह पर कार्रवाई करते हुये अधिकारियों ने आगे की जांच के लिये इस सरीसृप को भद्रक रेंज कार्यालय में स्थानांतरित कर दिया।

सांप का रंग विशिष्ट रूप से पीला और सफेद था, जो इसके दुर्लभ एल्बिनो होने का संकेत देता है। प्रारंभिक जांच के दौरान अधिकारियों को उसके मुँह के पास चोट का पता चला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित