भुवनेश्वर , मार्च 13 -- ओडिशा में सतर्कता विभाग ने सुंदरगढ़ जिले के बडागांव पुलिस थाने के सहायक उप -निरीक्षक (एएसआई) अरूपा नंदा दास को ढाबा मालिक से 25 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

सतर्कता विभाग के अधिकारियों के अनुसार दास को गुरुवार को ढाबा मालिक से रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। आरोप है कि शिकायतकर्ता की एक मामले में मदद करने और उसे बिना किसी हस्तक्षेप के अपना व्यवसाय चलाने देने की एवज में पैसे मांगे गए थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित