भुवनेश्वर/नयी दिल्ली , दिसंबर 26 -- ) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की वरिष्ठ नेता और जाजपुर के कोरेई क्षेत्र से पूर्व विधायक रहीं संचिता मोहंती का शुक्रवार सुबह भुवनेश्वर स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। वह 67 वर्ष की थीं और पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थीं।
पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, श्रीमती मोहंती को एक सप्ताह पहले ही कैंसर की बीमारी का पता चला था। उनके पुत्र सत्यकाम मोहंती ने बताया कि गुरुवार रात वह अपने पोते के जन्मदिन समारोह में शामिल हुई, लेकिन शुक्रवार सुबह करीब 7:40 बजे वह अचानक अचेत होकर गिर गईं, जिसके बाद उनका निधन हो गया।
वर्ष 2004 से 2009 तक विधायक रहीं श्रीमती मोहंती को उनके क्षेत्र में स्थानीय विकास कार्यों के लिए जाना जाता है। उनके निधन पर प्रदेश की राजनीति में शोक की लहर दौड़ गयी है। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने उनके आवास पहुंचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल ने उन्हें याद करते हुए कहा कि जाजपुर जिले में संगठन को मजबूत करने में उनका अतुलनीय योगदान रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित