भुवनेश्वर , जनवरी 28 -- ओडिशा में नवनिर्माण कृषक संगठन (एनएनकेएस) के बुधवार को बुलाए गए आठ घंटे के बंद के कारण राज्य के कुछ हिस्सों में जनजीवन आंशिक रूप से प्रभावित हुआ।
इस किसान संगठन ने धान खरीद में कथित अनियमितताओं, प्रदूषण प्रमाणपत्रों के लिए जुर्माना लगाने और एक निजी कंपनी के स्मार्ट मीटरों के माध्यम से उपभोक्ताओं के कथित शोषण के विरोध में बंद का आह्वान किया था। एनएनकेएस का दावा है कि इस बंद को कांग्रेस, बीजू जनता दल (बीजद) और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ( भाकपा) सहित विपक्षी दलों का समर्थन प्राप्त है ।
प्रदर्शन के दौरान एनएनकेएस कार्यकर्ताओं ने राज्य की राजधानी और ओडिशा के अन्य हिस्सों में कई स्थानों पर टायर जलाकर और धरना देकर सड़कों को जाम कर दिया। कुछ क्षेत्रों में दुकानें और व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे, जिससे वाहनों की आवाजाही बाधित हुई। हालांकि सरकारी कार्यालयों में कामकाज सामान्य रहा। बंद के दायरे से आपातकालीन और स्वास्थ्य सेवाओं सहित आवश्यक सेवाओं को बाहर रखा गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित