भुवनेश्वर , दिसंबर 30 -- ओडिशा सरकार ने राज्य में सरकारी कार्यालयों में किसी भी प्रकार के नववर्ष समारोह पर पाबंदी लगा दी है।
नववर्ष के दिन सरकारी कार्यालयों के परिसर में भीड़ जमा करना, दावतें करना और पार्टियां आयोजित करना सख्ती से प्रतिबंधित है।
मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने मंगलवार को विज्ञप्ति जारी कर सभी कार्यालयों और संस्थानों के प्रमुखों को इन निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं।
मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने स्पष्ट रूप से कहा है कि सरकारी कार्यालयों का उपयोग अंग्रेजी नव वर्ष मनाने के लिए किसी भी रूप में नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने जोर दिया कि नववर्ष का दिन एक नियमित कार्य दिवस है और मुख्यमंत्री कार्यालय समेत सभी सरकारी कार्यालयों में सामान्य सरकारी कार्य जारी रहेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित