भुवनेश्वर , फरवरी 10 -- ओडिशा के ढेंकानाल जिले में मंगलवार दोपहर सदर वन रेंज के अंतर्गत आने वाले लोचापाली गांव में एक जंगली हाथी ने छह महिलाओं को कुचल दिया। इनमें से तीन महिलाओं की मौत हो गयी और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गईं।
वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, इन छह महिलाओं का एक समूह लकड़ियां बटोरने के लिए पास के जंगल में गया था। इसी दौरान अचानक एक गुस्से में आए जंगली हाथी ने उन पर हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाथी ने महिलाओं को अपनी सूंड से उठाकर हवा में उछाल दिया और उन्हें कुचल दिया। अत्यधिक खून बहने और गंभीर चोटों के कारण तीन महिलाओं ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल तीन अन्य महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित