राजकोट , जनवरी 21 -- पश्चिम रेलवे के राजकोट मंडल से ओखा-गोरखपुर एक्सप्रेस आठ और 15 मार्च को आंशिक रूप से परिवर्तित मार्ग पर चलेगी।

मंडल रेल प्रवक्ता ने बुधवार को बताया कि उत्तर पूर्व रेलवे में गोंडा-बुढ़वल सेक्शन में नॉन-इंटरलोकिंग कार्य के कारण राजकोट मंडल से होकर जाने वाली ओखा-गोरखपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन आंशिक रूप से परिवर्तित मार्ग से चलेगी।

प्रवक्ता ने बताया कि आठ औऱ 15 मार्च को ओखा से चलने वाली ट्रेन संख्या 15046 ओखा-गोरखपुर एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग वाया बाराबंकी-गोंडा-मनकापुर की बजाय आंशिक रूप से परिवर्तित मार्ग वाया बाराबंकी-अयोध्या कैंट-मनकापुर होकर चलेगी। जिन स्टेशनों पर यह ट्रेनें नहीं जाएगी उसमें गोंडा शामिल हैं।

रेल यात्रियों से निवेदन किया गया है कि वे उपरोक्त फेरबदल को ध्यान में रखकर अपनी यात्रा प्रारम्भ करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित