, March 10 -- सिडनी, 10 मार्च (वार्ता/शिन्हुआ) ऑस्ट्रेलिया के शोधकर्ताओं ने एक अल्ट्रा-कॉम्पैक्ट आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) चिप तैयार की है, जो प्रकाश की शक्ति का उपयोग कर प्रकाश की गति से गणना करने में सक्षम है। यह तकनीक एआई कंप्यूटिंग में होने वाली भारी बिजली की खपत को काफी हद तक कम कर सकती है।
यूनिवर्सिटी ऑफ सिडनी के सिडनी नैनो हब में विकसित यह प्रोटोटाइप पारंपरिक कंप्यूटर चिप्स में इस्तेमाल होने वाले इलेक्ट्रॉनों के बजाय फोटोन का उपयोग करता है। विश्वविद्यालय द्वारा मंगलवार को जारी एक बयान में कहा गया कि पारंपरिक चिप्स बिजली पर निर्भर होते हैं, जबकि यह नई तकनीक प्रकाश पर आधारित है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित