सिडनी , दिसंबर 18 -- ऑस्ट्रेलिया की न्यू साउथ वेल्स (एनएसडब्ल्यू) राज्य पुलिस ने गुरुवार को बताया कि पुलिस टीम ने जब्त की गयी 46 किलोग्राम कोकीन की खेप के मामले में छह लोगों को हिरासत में लिया है।
पुलिस ने बताया कि 10 दिसंबर को ऑस्ट्रेलिया की सीमा बल के अधिकारियों और एक स्ट्राइक फोर्स ने एक शिपिंग कंटेनर में छिपा कर रखी गई कोकीन को जब्त किया था। यह स्ट्राइक फोर्स सिडनी और ब्रिस्बेन में एक अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध नेटवर्क द्वारा कथित ड्रग आपूर्ति और हवाला कारोबार गतिविधि की जांच कर रही थी। कोकीन और उसे उसके गंतव्य तक पहुंचाने के बारे में पूछताछ के बाद स्ट्राइक फोर्स के जासूसों ने बुधवार सुबह पश्चिमी सिडनी से चार लोगों को गिरफ्तार किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित