सिडनी , दिसंबर 21 -- सिडनी के बॉन्डी बीच पर हुए सामूहिक गोलीबारी कांड के एक सप्ताह बाद रविवार शाम को हजारों लोग शोक व्यक्त करने के लिए बीच पर इकट्ठा हुए।

ऑस्ट्रेलिया के 9न्यूज नेटवर्क की रिपोर्ट के अनुसार, स्थानीय समयानुसार शाम 6:47 बजे एक मिनट का मौन रखा गया। यह वहीं समय था जब पहली बार गोलियों की आवाज सुनाई दी थी।

ऑस्ट्रेलियाई राज्य न्यू साउथ वेल्स के प्रीमियर क्रिस मिन्स ने समारोह में माफी मांगी। उन्होंने कहा, "मैं स्वीकार करता हूं कि सरकार का सर्वोच्च कर्तव्य नागरिकों की रक्षा करना है और एक सप्ताह पहले हम वह नहीं कर पाये।"ऑस्ट्रेलिया की गवर्नर-जनरल सैम मोस्टिन ने कहा कि उन्हें इस सामूहिक गोलीबारी के बाद दुनिया भर के नेताओं से पत्र मिले हैं। उन्होंने किंग चार्ल्स तृतीय का पत्र पढ़ा, जिसमें कहा गया था कि दुख के समय में ऑस्ट्रेलियाई हमेशा एकता और संकल्प के साथ एकजुट होते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित