सिडनी , दिसंबर 14 -- ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स की राजधानी सिडनी के रोज़ बे इलाके के बोंडी बीच पर रविवार को अज्ञात लोगों ने गोलीबारी कर दी, जिसमें कई लोगों के हताहत होने की सूचना है।
सिडनी के समाचार पत्र सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड ने स्थानीय लोगों के हवाले से कहा कि बोंडी में लोगों ने 50 से ज्यादा गोलियों के चलने की आवाज़ सुनी। अख़बार ने एक स्थानीय शख्स हैरी विल्सन के हवाले से कहा कि उसने ज़मीन पर कई लोगों को गिरे हुए देखा और चारों ओर ख़ून बिखरा हुआ था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित