, Dec. 28 -- सिडनी, 28 दिसंबर (वार्ता/स्पुतनिक) ऑस्ट्रेलिया में रेडियोधर्मी अपशिष्ट एवं क्षेत्रीय सुरक्षा जोखिमों के मद्देनजर ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों ने अमेरिकी वर्जीनिया-श्रेणी की पनडुब्बियों को ऑस्ट्रेलिया में तैनाती के दौरान परमाणु हथियारों से लैस करने की संभावना पर चिंता व्यक्त की है। यह जानकारी एबीसी प्रसारक ने रविवार को दी।
रिपोर्ट के अनुसार, पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के रॉकिंगहैम शहर के स्थानीय लोगों ने 2027 से शहर के समीप स्थित एचएमएएस स्टर्लिंग नौसैनिक अड्डे पर पनडुब्बियों की तैनाती करने वाली योजनाओं से पहले ऑस्ट्रेलियाई नौसेना के प्रतिनिधियों के साथ आयोजित हुई बैठकों के दौरान इन चिंताओं को व्यक्त किया।
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने पहले कहा था कि परमाणु ऊर्जा द्वारा संचालित पनडुब्बियों पर अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम और ऑस्ट्रेलिया के बीच ऑकस त्रिपक्षीय सहयोग परमाणु हथियारों के अप्रसार संधि का उल्लंघन करता है और उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से इसका मूल्यांकन करने का आह्वान किया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित