हैदराबाद , मार्च 14 -- ऑस्ट्रिया ने शनिवार को एफआईएच हॉकी विश्व कप क्वालिफायर 2026 में दक्षिण कोरिया को शूटआउट में हराकर सातवां स्थान हासिल किया।

आज यहां जी. एम. सी. बालयोगी हॉकी ग्राउंड (गाचीबॉवली हॉकी कॉम्प्लेक्स) में ऑस्ट्रिया ने सातवें और आठवें स्थान के लिये खेले गये मुकाबले में दक्षिण कोरिया पर 1-1 से ड्रा के बाद शूटआउट में (2-1) से जीत के साथ सातवां स्थान हासिल किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित