हरिद्वार , अप्रैल 11 -- उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत शनिवार को कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने एक तस्कर को अवैध मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार कर 6.50 ग्राम स्मैक बरामद की।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए लगातार सख्ती बरती जा रही है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर द्वारा थाना क्षेत्र में अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन कर सघन जांच अभियान चलाया गया।
जांच अभियान के दौरान पुलिस टीम ने बहादराबाद की ओर जाने वाली नहर पटरी से सचिन शर्मा पुत्र सुरेश शर्मा, निवासी मोहल्ला पट्टी चौधरान, जिला बड़ौत (बागपत), उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया। आरोपी वर्तमान में हरकी पौड़ी घाट क्षेत्र में रह रहा था। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 6.50 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित