कौशांबी , जनवरी 21 -- उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले की पुलिस ने बुधवार को फर्जी पुलिस अधिकारी बन कर भागी हुई लड़कियों को बरामद करने का झांसा देकर आन-लाइन ठगी करने वाले गिरोह के तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार 25 अक्टूबर 2025 को सुनील कुमार निवासी बनपुरवा केन द्वारा सैनी थाना में सूचना दर्ज कराई कि अभियुक्त द्वारा स्वयं को थानाध्यक्ष राजीव यादव बात कर उसकी लड़की की बरामदगी कर लेने का झांसा देकर 50000 रुपए की ठगी की गई है।

पुलिस ने इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कर घटना के खुलासे के लिए साइबर थाने को निर्देशित किया साइबर टीम द्वारा इसी क्रम में जुटाए गए तकनीकी इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य के आधार पर आज तीन अभियुक्त दीपेंद्र यादव , प्रदीप , अजय निवासी थाना कटरा जनपद झांसी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

अभियुक्तों ने पूछताछ में पुलिस को बताया की यूपी काप ऐप के माध्यम से एफआईआर डाउनलोड कर गुम होने वाली लड़कियों की जानकारी प्राप्त कर हैं फिर पीड़िता का नाम पता मालूम कर पुलिस अधिकारी बनकर उससे बात करके लड़की बरामद कर लेने का झांसा देकर ऑनलाइन रुपए मंगा कर आपस में बांट लेते हैं। पुलिस ने पूछताछ के बाद तीनों अभियुक्तों को जेल भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित