मुंबई , मार्च 10 -- जर्मन लग्जरी कार निर्माता ऑडी ने मंगलवार को भारत में अपने नये एसयूवी ऑडी एसक्यू8 के लिए बुकिंग शुरू करने की घोषणा की।

कंपनी ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि ग्राहक 5,000 रुपये की शुरुआती राशि देकर ऑडी इंडिया की वेबसाइट पर या 'मायऑडी कनेक्ट' ऐप से बुकिंग कर सकते हैं।

इसमें चार लीटर का वी8 टीएफएसआई इंजन है, जो 373 किलोवाट का पावर और 770 न्यूटन मीटर (एनएम) का टॉर्क पैदा करता है। एसक्यू8 मात्र 4.1 सेकंड में शून्य से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। इसकी अधिकतम गति 250 किमी प्रति घंटा है। यह 'क्वॉट्रो' परमानेंट ऑल-व्हील ड्राइव, सेल्फ-लॉकिंग सेंटर डिफरेंशियल, एडैप्टिव एयर सस्पेंशन स्पोर्ट और ऑल-व्हील स्टीयरिंग जैसे फीचर्स से लैस है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित